विष्णुदेव सरकार की 3 महीनों की उपलब्धियों की जानकारी देंगे तीन मंत्री

रायपुर (News27) 13.03.2024 । छत्तीसगढ़ सरकार अपने तीन माह के कार्यकाल का खाका रखेंगी। दिनांक 13 मार्च को महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर के सभागृह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की तीन माह की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, वित्तमंत्री ओपी चैधरी और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सीजीपीएससी की परीक्षाएं यूजीएससी की तर्ज पर करने आयोग गठित करने, प्रधानमंत्री सह-मुख्यमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता पचपन सौ रूपये प्रति बोरा की मानक दर पर खरीदी, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना जैसे विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालेगी, संभवतः इस दौरान आगामी योजनाओं की चर्चा भी हो सकती हैं।
………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top