विष्णु के सुशासन के साथ पहाड़ी कोरवा क्षेत्रों में हो रहा विकास

पीएम जनमन अंतर्गत मिल रहा पक्का आवास

महिलाओं को मिला महतारी वंदन योजना का साथ

रायपुर (News27) 20.09.2024 ।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन से हम लोगों को बेहतर रूप से योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। मेरा आधार कार्ड बन जाने से अब मैं अन्य योजनाओं का लाभ भी ले रही हूं। ये कहना है उस पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती झुलसी कोरवा का, जो अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग दे रही है। बलरामपुर जिले के विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा निवासी श्रीमती झुलसी कोरवा कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने कई योजनाएं लागू की है। इन्हीं योजनाओं में से एक है महतारी वंदन योजना। जिससे महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर होने के साथ ही परिवार में अपनी भूमिका को मजबूत कर रही है। वे बताती हैं कि उनके पास पहले आधार कार्ड भी नहीं था। लेकिन शासन-प्रशासन के प्रयासों से आधार कार्ड बन जाने से काफी सहूलियत हुई है। अब मुझे हर महिने राशन मिलने लगा है, महतारी वंदन योजना के लागू होने से अब हर महीने मेरे खाते में एक हजार रुपये की राशि आ रही हैं जिससे मैं घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में लगाती हूं। अब परिवार में मैं भी निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है।

उनके पति श्री छोटना कोरवा ने बताया कि उन्हें पीएम जनमन आवास का लाभ भी मिला है, वे बताते है कि कुछ दिनों में मेरा पक्का आवास भी बन कर तैयार हो जाएगा। वे भावुक हो कर कहते है कि कुछ समय बाद उनके सर पर भी पक्की छत होगी। सरकार द्वारा हम पहाड़ी कोरवाओं के लिए लाई गई योजनाओं का परिणाम है कि शासन प्रशासन के सार्थक एवं अथक प्रयासों से हम जैसे वर्गाे को भी मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित की जा रही महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस महत्वकांक्षी योजना से समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रहीं है और प्रति माह राशि खाते में सीधे अंतरित होने से विपरित परिस्थितियों का सहारा बनी है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान करने व लाभान्वित करने के लिए शासन-प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया। -फाईल फोटो

यह भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती

रायपुर (News27) 20.09.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों में उन्नत चिकित्सकीय उपकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती भी की जा रही है। राज्य में दूरस्थ अंचलों में भी चिकित्सकीय सेवाओं की बेहतर उपलब्धता लोगों को मिल सकें, इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों का शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में वित्त विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग में रिक्त विभिन्न 650 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी गई है। वित्त विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को स्टॉफ नर्स, टेक्नीशियन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ड्रेसर, वार्ड व्वाय, वार्ड आया आदि के कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है। अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर उक्त पदों की भर्ती की जाएगी।

वित्त विभाग द्वारा स्टॉफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के 5, ओ.टी. टेक्नीशियन के 15, डेंटल टेक्नीशियन के 5, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला के 100-100, सहायक ग्रेड-3 एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 25-25, ड्रेसर ग्रेड-1 के 50, तथा वार्ड व्वॉय एवं वार्ड आया के 50-50 इस प्रकार कुल 650 पदों पर भर्ती के अनुमति स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।

——————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top