वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर” का उद्घाटन किया महाराष्ट्र के गवर्नर रमेश बैस और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने

रायपुर (News27)26.02.2024 । कमल विहार स्थित वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर” का उद्घाटन कल महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वीवाय अस्पताल के निदेशक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना और डॉ. अनिल करनावट ने बताया कि वीवाय और साइरिसा हेल्थ केयर संस्था के सहयोग से उद्घाटित सर्वसुविधायुक्त यह हॉस्पिटल अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस यह कैंसर अस्पताल प्रदेश का पहला संस्थान है जहां रेडियेशन का इस्तेमाल करके कैंसर का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा मरीजों के लिए केंसर सर्जरी, किमो थेरेपी, इम्यूनो थेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी, सपोर्टिव केयर, केंसर स्क्रीनिंग, डायग्नोस्टिक और न्यूत्रिशिल थेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी।विशेष प्रकरणों में इलाज निःशुल्क भी किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, सांसद श्री संतोष पांडे, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, वीवाई अस्पताल और वीवाई सायरिसा कैंसर सेंटर के निदेशक मंडल के सदस्य डॉ. शशिकांत पारख, डॉ. पी.यू. प्रकाश सक्सैना, डॉ. आनंद जोशी, डॉ. अनिल कर्णावट, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव और सुजाता राजिमवाले, भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा, मनोज कोठारी, अशोक पटवा, कुलपति बलदेव भाई शर्मा सहित अनेक नागरिकगण उपस्थित थे।

——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top