शांतिनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

रायपुर (News27) 06.09.2024 । शिक्षक दिवस के अवसर पर शांति नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल शिक्षकों का साल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री किशोर महानंद एवं विशेष अतिथि के रूप में विलास सुतार प्रदेश सह कार्यालय मंत्री किसान मोर्चा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। जिनमें स्कूल प्राचार्या श्रीमती सुषमा धावरे, श्रीमती उषा धनकर, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती रेखा एवं अन्य शामिल है।

……………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top