खेत का पानी आंगनबाड़ी में घुस रहा, दीवाल पर सिलन
जशपुर. सरकारी जमीन पर बेजा , कब्ज़ा के मामले में त्वरित कार्यवाही होती हैं. सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा अपराध कि श्रेणी में आता हैं . लेकिन इसकी परवाह किए बिना गांव के एक शक्श ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया . ग्रामीणों ने उक्त मामले कि शिकायत अधिकारियों से कि लेकिन प्रशासनिक उदासीनता कि वजह से अब तक कोई कार्यवाही नही हुई, जिससे कब्ज़ाधारी के हौसले बुलंद हैं .दरअसल नगर पंचायत कोतबा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर जमीन हथियाने का मामला सामने आया जिससे लोग आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड क्र० 15 (बेहरामुड़ा) में शासकीय भुमि मु. खण्ड क्र0 1040/2 में आगनबाड़ी केन्द्र हैं.उन्होंने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र के चारों तरफ एक व्यक्ति ने शासकीय भूमि को अवैध रूप से अतिक्रमण कर खेत बनाकर धान कि खेती किया हैं. जिससे .बरसात का पानी आंगनबाड़ी में घुस रहा हैं वहीं दीवालों पर सिलन चढ़ रहा हैं. आंगन बाड़ी भवन के दीवालों को नुकसान हो रहा हैं. ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर हो चूका हैं जिसकी मरम्मत जरूरी हैं यहीं आंगनबाड़ी संचालित होता हैं,अगर समय रहते कृषि भूमि को पाटा नही गया तो हादसा होने कि संभावना हैं..
समतल जमीन खेत में तब्दील
ग्रामीणों ने बताया कब्ज़ाधारी को शासकीय जमीन को अतिक्रमण करने से मना किया गया लेकिन बात को न मानकर उसने दीनदहाड़े जेसीबी बुलाकर समतल जमीन को खेत में तब्दील कर धान कि खेती कर दी अब जिसमें फसल लहलहा रहें हैं . उपरोक्त मामले को लेकर ग्रामीण जशपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा हैं.
उनका कहना हैं मामले कि जांच करवा कर नगरपंचायत कोतबा वार्ड क्र० 15 (बेहरामुड़) के शासकीय भुमि भु खण्ड क्र0 1040/2 को संबधित व्यक्ति (अतिक्रमणकारी) से तत्काल मुक्त कराकर आंगनबाड़ी केन्द्र को मरम्मत करवाएं.

