शिक्षा मंत्री के फैसले से हीटवेव को लेकर अपने बच्चों के लिए फिक्रमंद अभिभावकों ने ली राहत की सांस

रायपुर (News27) 17.06.2024 । मौसम विभाग के अनुसार माॅनसून ने दस्तक दे दी है, परन्तु बारिश के लिए प्रतिकुल स्थितियों के चलते प्रदेश में गर्मी और हीटवेव कम नहीं हुआ है। जिसके चलते शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्यिां बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ में अभी भी व्याप्त गर्मी और हीटवेव के चलते अब 25 जून तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को अब 26 जून से खुलने का आदेश जारी किया है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। अभिभावक ग्रीष्मकाल अवकाश बढ़ाने की मांग भी कर रहे थे, जिसके चलते जनहित में सरकार ने फैसला लेते हुए अवकाशावधि अब 26 जून तक बढ़ा दिया है। जिससे जो अभिभावक गर्मी व हीटवेव को लेकर अपने बच्चों के प्रति फिक्रमंद थे सभी ने राहत की सांस ली है।
……………

यह भी पढ़ें:-धरसीवां, कूरा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा में बृजमोहन अग्रवाल की विजय आभार रैली आज
रायपुर (News27) 17.06.2024 । जननायक अजेय योद्धा, हमारे लाडले लोकप्रिय नेता रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद, शिक्षा मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी जनता से मिले अपार स्नेह आशीर्वाद से रिकॉर्ड मतों से मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जनता के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रगट करने के उद्देश से 17 जून सोमवार को 4 बजे धरसीवां – कूरा, 6 बजे खरोरा, 7 बजे तिल्दा – नेवरा में विजय आभार रैली मे शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top