रायपुर (News27) 10.03.2024 । बांधा शमशान घाट विकास समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव कार्यालय सचिव गोवर्धन झावर ने बताया कि शिवरात्रि के दिन प्रात 5 रू. बजे श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में सरजू बांधा तालाब किनारे, टिकरापारा में भस्म आरती कर महाशिवरात्रि महा पर्व की शुरुआत हुईए इसे पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा ने मंत्रो उच्चारण के साथ विधि विधान से संपन्न कराया।
संध्या के समय भगवान श्री सोमेश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया श्रृंगार कराने फूलो की रंगोली बनाने मे खुशी झावर, रिया यादव, वरुण कुर्मी, हर्षित झावर का विशेष योगदान रहा।
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद एवम् दर्शन लाभ भक्त जन देर रात तक लेते रहे । उक्त अवसर पर श्रीमती आशा यादव, श्रीमती रेखा झावर, श्रीमती कलावती शुक्लाए, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती ममता कुर्मी, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती कविता यादव, जया, गोल्डी, श्रीमती चंद्राकर, गेंद लाल सागरवन्शी, संजय चंद्राकर, रतन बैद, राहुल जैन, गोवर्धन झावर, माधव लाल यादव, राजू यादव, पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
………………

