जशपुर (News27) 20.05.2024 । जशपुर जिले के धर्मनगरी बगीचा में श्रीमद् भागवतपुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन दिनांक 20 से 27 मई तक होना, जिसमें शिवमहापुराण के कथा प्रसंगों का सारगर्भित उद्बोधन कथावाचक डाॅ. आचार्य अमर बाजपेयी मुखारविन्द से सुनने जिले के आसपास से सहस्रों श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं। आयोजन के आरंभ में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इण्डिया,- आठवले के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने भाग लिया। यह कलश यात्रा कथास्थल से निकलकर शहर के डोंढ़की नदी के तट पर पहुंची जहां कलश में जल ग्रहण कर वापस आयोजन स्थल पर पहुंच कर शिवमहापुराण की कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संत गहिरा गुरु संस्कृत विद्यालय सामरबार के वरिष्ठ विद्वान जगदीश पाठक ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन दिवस पर हवन, पूर्णाहुति व महाप्रसाद विरतण के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन भी किया जाएगा।
…………………

