संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रायपुर में रविवार 5 मई की शाम हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड में महिला समागम का आयोजन किया

रायपुर (News27) 06.05.2024 ।  संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रायपुर में रविवार 5 मई की शाम हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड में महिला समागम का आयोजन किया रायपुर छत्तीगढ – समय शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक था। कार्यक्रम राजनाँद गाँव से आई संत बहन पार्वती यादव जी की हुज़ूरी में संपन्न हुआ। कार्यकम में कवि दरबार, भक्ति गीत संगीत, नृत्य नाटिकाओं के द्वारा निरंकारी मिशन का संदेश महिलाओं के द्वारा दिया गया।

सारे कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्तुति महिलाओं के द्वारा ही की गई। कार्यक्रम में रायपुर शहर के फ़ाफ़ाडीह, तेलीबंधा, महावीर नगर, लाखे नगर, रायपुरा, भानपुरी, टाटीबांध, देवेंद्र नगर,अवंति नगर, एवं शहर के अनेक स्थानों से बहनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में हिन्दी पंजाबी सिंधी छत्तीसगढ़ी आदि भाषाओं में सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का सत्य का संदेश दिया गया-

आदरणीय बहन पार्वती यादव जी ने अपने ऊदबोधन में कहा कि आज नारी प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। घर के कार्य हों या समाज के कार्य हों या साइंस हो कंप्यूटर हो बैंकिंग का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र हो नारी का योगदान सारे विश्व में हमे देखने को मिलता है।
एक नारी से ही सुन्दर समाज का निर्माण होता है। यदि नारी भक्ति के मार्ग पर हो तो समाज को एक नई दिशा देती है। एक नारी यदि पढ़ती है तो वो एक पीढ़ी को शिक्षित कर देती है।पुरातन धर्मग्रंथों का सहारा लेकर बहन ने कहा कि भक्ति से ही जीवन में सुकून आता है पदार्थ तो केवल इस जहाँ तक ही साथ देते हैं किंतु ईश्वर की भक्ति तो जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी हमारा साथ निभाती है।

कार्यक्रम में 1200 के क़रीब भक्त उपस्थित हुए सभी भक्तजनों का ज़ोनल इंचार्ज ग़ुरबक्श सिंह कालरा ने शुक्रिया अदा किया और बहन मनजीत कौर ने बहन पार्वती यादव जी का स्वागत किया। सेवादल की बहनों की संचालिका किरण पृथ्वानी ने सेवादल का शुक्रिया किया जिन्होंने इस कार्यक्रम की सुंदर रूपरेखा बनाई।कार्यकम में उपस्थित सभी भक्तों के गुरुलंगर की भी व्यवस्था की गई थी।

————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top