संत निरंकारी सत्संग भवन लाखे नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कराया योग

रायपुर (News27) 23-06-2024 । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षाजी की कृपा से रायपुर के संत निरंकारी सत्संग भवन लाखे नगर में योग टीचर हर्षा पंजवानी जी और तेलीबांधा के सिंधी धर्मशाला में प्रिया वाधवानी जी द्वारा योग करवाया गया। योग के पश्चात सुबह 7 से 8 सतसंग का
भी आयोजन किया गया। जिसमें बहन मंजीत कालरा जी ने बताया की अगर घर मे 1 या 2 बहुए आ जाए तो माताओ को भी उन्हें समय पर घर की जिमेदारी दे देनी चाहिए और खुद योग करते हुए स्वयं का भी ख्याल रखना चाहिए । जोनल इंचार्ज गुरबख्श कालरा जी ने बताया कि आज रायपुर ब्रांच के साथ राजिम भाटापारा तिल्दा धमतरी रायगढ़ खैरागढ़ दुर्ग भिलाई जामुल राजनांदगांव कांकेर के साथ ही सम्पूर्ण भारत मे सतगुरु माता जी के आदेशानुसार योगा दिवस मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेमसिंग धामी जी ने मीडिया को दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top