• सामग्री पाकर जरूरत मंदों के चहरे खिल उठें
जशपुर नगर। सजल ग्रुप सामाजिक संस्था शुक्रवार को जिला मुख्यालय से नजदीक सारुडीह चाय बागान कोरवा बस्ती एवं देशदेखा रोड़ बिरला कोना पहुंची। इस दौरान उन्होंने सजल ग्रुप की सदस्य अनिता चौधरी की स्मृति पर गरीब जरूरत मंदों को खाद्य सामग्री एवं गर्म वस्त्र वितरण किया। सामग्री पाकर जरूरत मंदों के चहरे खिल उठें। इस दौरान उन्होंने जेलिबियों के स्वाद का आनंद गरीब बच्चों के साथ लिया। ममता सिन्हा ने बताया सजल ग्रुप एक सामाजिक संस्था है जो शिक्षा पर कार्य कर रहीं है।
अनिता चौधरी की स्मृति में गरीब जरूरतमंदों को कंबल एवं बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उनको कॉपी, पेन एवं खाद्य सामग्री वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिन्हा , वसुधा देशमुख ( मुंबई ) मौजूद रहीं ।
इस आयोजन में सजल की सदस्य ममता सिन्हा,हेमा शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, सरिता साहू ,डोली कुशवाहा, ज्योति साहनी, किरण महतो, मंजुला झा, अभिलाषा गुप्ता,शशि साहू,रीना सोनी के अलावा जशपुर एस पी की धर्मपत्नी रेखा सिंह का विशेष सहयोग रहा।

