पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आसपास की सफाई
जशपुर नगर। जिले में पर्यटन स्थल भरे पड़े है। यहां की खूबसूरती और प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों कों अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी के मददेंनजर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन सतपति इन्फोटेक की ओर से दमेरा में किया गया। इस कार्यक्रम का उदेश्य छात्र – छात्राओं के बौद्धिक विकास व जिले के पर्यटन से वाकिब करना था। इसमें अध्ययनरत छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। भ्रमण कार्यक्रम सुबह से शुरु हुआ। इस दौरान वनभोज के तहत स्वादिष्ट भोजन का प्रबंध था। नास्ते के बाद सभी भ्रमण के लिए निकले । इस दौरान सभी ने दमेरा की हसीन वादियों व झरनों की बहती धारा के नजारे कों आँखों में बसा लिया। वहीं दमेरा के आसपास प्लास्टिक आदि कचरे की सफाई कर पर्यटन हित में योगदान दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक बैठकर सामूहिक स्वादिष्ट भोजन का लुप्स उठाया। इस कार्यक्रम कों खास और यादगार बनाने के लिए ग्रुप फोटो ली गई।
सतपति इन्फोटेक के संस्थापक आशीष सतपति ने बताया सतपति के द्वारा संस्था के सभी बच्चों को दमेरा जलप्रपात शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। जहां सभी बच्चों ने मिलकर वनभोज किया। जहां बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आसपास की सफाई की।

