

रायपुर (News27) 16.05.2024 । इतिहास स्वयं को दोहराता है और फिल्मों में तो अक्सर इतिहासों के दौर रूपहले पर्दें पर उभर कर दर्शकों के दिलोंदिमाग पर छाते रहा है। इस क्रम में एकबार फिर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने प्रसिद्ध लेखक, निर्देशक सतीश जैन की आगामी फिल्म मोर छईंहा भुइयां-2, 24 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। क्या ? एक बार फिर सतीश जैन के इस फिल्म में इतिहास का दुहराव हो सकता है। जब प्रादेशिक फिल्म निर्माण करना सांप के बिल में हाथ डालने जैसा था, तब मुंबई के अपने फिल्मी कैरियर के बीच सतीश जैन ने छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने का विचार किया। निश्चित ही यह उनका क्रांतिकारी विचार था, क्योंकि मोर छईहां भुईयां ने ना केवल छत्तीसगढ़ी फिल्म के नींव में जान डालने का काम किया बल्कि लोगों को लगने लगा कि छत्तीसगढ़ में भी फिल्म इंडस्ट्री का युग प्रारंभ हो सकता है और लोगों का सोचना सच साबित हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री आज देश में स्थापित फिल्म इंडस्ट्री है। हम बात करें मोर छईहां भुईयां-2 की तो इसमें दो राय नहीं कि सतीश जैन दर्शकों का नब्ज पकड़ते हैं, यानि वे जानते हैं कि दर्शकों को उनसे क्या अपेक्षा है और इसमें वे खरा साबित होते रहे है। सतीश जैन ने हद कर दी आपने, छोटे सरकार हिन्दी फिल्म लेखन के साथ मोर छईहां…का प्रथम भाग बनाने के बाद उन्होंने झन भूलों मां-बाप ला, मया, टूरा रिक्शावाला, लैला टिप टाॅप छैला अंगूठा छाप, सात भोजपुरी फिल्में, हंस झन पगली फंस जाबे, चल हट कोनो देख लिही, ले सुरू हो गे मया के कहानी का सफल निर्देशन किया। उन्होंने हमेशा अपने दर्शकों को नया दिया है। उनके मेहनत और लगन के चलते एक बार फिर इतिहास स्वयं को दोहराने तैयार है। उनकी नई फिल्म मोर छईहां भुईयां-2, 24 मई को छत्तीसगढ़ में रिलीज होने तैयार हैं और दर्शकों को भी इसका इंतजार है।
…………………

