सर्व यादव समाज के अध्यक्ष सुकृत दास यादव, उपाध्यक्ष बसंत कुमार यादव, सचिव राजकुमार यादव बनें
जशपुर। हलधर राम यादव के नेतृत्व में गम्हरिया अम्बा बगीचा में बीते रविवार को सर्व, यादव समाज की बैठक रखा गया ,जिसमें यादव समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक के पूर्व ईष्ट देव भगवान कृष्ण के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित किया गया। जय यादव,जय माधव के जयघोष के साथ सामाजिक चर्चा हुई ,इसके पश्चात सर्वसहमति से सर्व यादव समाज के अध्यक्ष सुकृत दास यादव, उपाध्यक्ष बसंत कुमार यादव, सचिव राजकुमार यादव, सहसचिव संतोष यादव,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्री यादव को मनोनित किया गया। सलाहकार समिति हलधर राम यादव,भवानी शंकर यादव,रामचंद्र यादव,बसंत कुमार यादव,अशोक कुमार यादव ,ललकु यादव,रामचंद्र राम ,धनेश यादव,सुंदर यादव ,रामनंदन यादव,सुरेंद्र यादव,मोती यादव,बबन यादव, सुभाष यादव, राजेन्द्र कुमार यादव को चुना गया। सुकृत दास यादव ने राउत यादव समाज का अध्यक्ष चुनने के लिए यादव समाज का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा सामाजिक उत्थान के लिए कुरुति से निकलना हैं कुरुति दूर करके समाज और देश के विकास में काम करेंगें। समाज में सक्रिय होकर समाज के लोगों को आगे बढ़ना है जो छूट गए है उनको भी समाज के साथ जोड़ना है। अशोक यादव ने कहा यादव समाज की तरफ से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलाहकार मिलाकर 15 सदस्यों को चुना गया है। सभी अपने दायित्व का निर्वाह ईमानदारी से करेंगें। नौकरी की वजह से हम सब अलग- अलग जगहों में बंट गए थे संग़ठन के माध्यम से समाज को एकजुट होने का मौका मिला है। उन्होंने शिक्षा के महत्त्व को बताते हुए बालक बालिकाओं को कम से बारहवीं तक बढ़ने के अपील की। हलधर राम यादव ने कहा सर्व यादव समाज संगठित होकर एकता का संदेश दे रहा है। उन्होनें अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सचिव और सलाहकार के पदों पर मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।