सहज सुलभ न्याय प्रक्रिया से लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

रायपुर (News27)12.02.2024 । राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भविष्य में लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ की जिम्मेदारी संभालने वाले युवाओं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के विद्यार्थीयों से विधानसभा में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से चर्चा मे कहा कि जनमानस को मिलने वाले सहजसुलभ न्याय उन्हें जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हमें आजादी तो मिल गई परन्तु अंग्रेजों के बनाये कानून बरसों तक बदले नहीं गये, इनमें से कुछ साम्राज्यवादी उद्देश्यों को लेकर गैरजरूरी थे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता को प्रतिस्थापित किया। उन्होंने कहा कि दंड की तुलना में न्याय ज्यादा व्यापक और प्राकृत शब्द है जो मानवीय भाव के लिए गहरा अर्थ रखता है।

______________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top