सांसद गोमती साय ने सहदी श्री नदी में नवीन पुलिया निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

जशपुर । दुलदुला में 26 अगस्त शनिवार को 10 बजे सांसद गोमती साय विकासखंड के सिरिमकेला व दुलदुला सहदी श्री नदी में नवीन पुलिया निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसके बाद दुलदुला में नव निर्मित रेस्ट हाऊस का भी लोकार्पण किया। सांसद गोमति साय ने कहा कि उक्त पुलिया निर्माण की स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा भी अंश दान राशि प्रदान किया गया हैं। परन्तु यहां के विधायक सिर्फ अपनी वाह वाही लूटने नाम कमाने के लिए अपने केवल भूमि पूजन करना चाहते हैं वे सिर्फ किसी दूसरे की स्वीकृत कार्यों का भूमि पर व लोकार्पण किया करते हैं। और अपना नाम बटोरते हैं,इस लिए आज हम भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से उक्त कार्य की भूमि पूजन व लोकार्पण कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा मंडल दुलदुला के कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top