सिहोर वाले प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

रायपुर (News27) 23.05.2024 । सिहोर वाले पंडित प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों दुर्ग के अमलेश्वर में शिवपुराण कथा करने पहुंच रहे है। शिव महापुराण कथा का आयोजन 26 मई से से 2 जून तक होगा। आयोजनकर्ता के अनुसार कथास्थल में आस्थावत श्रोतागण चहुंओर से आने वाले है। ऐसी स्थिति में व्यवस्था बनाये रखने भक्तों की सुविधा के लिए सभी तरह की सुनियोजित तैयारियां की गई है। लोगों को कथा स्थल तक पहुंचने के लिए परेशानी न हो और यातायात सुगम रहे, इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। गर्मी से राहत देने 2 लाख स्क्वायर फीट में शावर सिस्टम के साथ पेयजल की समस्या से निपटने जानकारी अनुसार चार स्थानों पर बोर खुदवाया गया है। वहीं कथा स्थल तक आने-जाने के लिए रायपुर से भाठागांव चौक होते हुए काठाडीह मार्ग और खुड़मुड़ा नदी पुल से होकर अमलेश्वर कथा स्थल तक पहुंचे। इसी तरह टाटीबंध से कुम्हारी चौक, परसदा, मगरघटा होते हुए ग्राम भोथली और एम. ण्टी. वर्कशॉप रोड का इस्तेमाल करते हुए कथा स्थल पर पहुंचा जा सकता है। ं
……………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top