
रायपुर (News27) 12.07.2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के बाद अब जिला कार्यसमिति की बैठक सीएम हिस्सा लेंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर समेत 15 जिलों को नए इंटरसेप्टर वाहन मिलेंगे। रायपुर में आज राज्य के मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का सीएम साय अंतरण करेंगे। इसके बाद भिलाई के बैकुंठधाम मंदिर नेवई के बांधापारा में आज छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। -फाईल फोटो
……………………

