सीएम विष्णुदेव साय केबिनेट की बैठक आज तीन बजे

रायपुर (News27) 19.06.2024 । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केबिनेट की बैठक आज तीन बजे मंत्रालय में होगी। यह बैठक अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल-विस्तार पर चर्चा हो सकती है। बैठक में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर वित्त विभाग की ओर से मंजूरी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि प्रदेश में 78 हजार शिक्षकों के पद खाली है। वहीं पहले भूपेश सरकार ने लगभग 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की थी, जो परीविक्षा अवधि में हैं। बैठक में कई अहम निर्णयों में मंत्रिमंडल के नवगठन को लेकर खास चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top