सीएम साय आज करेंगे महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त के रूप में 70 लाख महिलाओं के खाते में 653 करोड़ 84 लाख रूपए की राशि का अंतरण

रायपुर (News27) 01.07.2024 । छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के पर महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त आज सोमवार दिनांक 01 जुलाई, एक हजार की राशि 70 लाख पात्र महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगा। सीएम श्री साय आज 653 करोड़ 84 लाख रूपए की राशि का महिलाओं के खाते में अंतरण करेंगे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है।प्राप्त राशियों से कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैंए कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई.लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैंए माना जा रहा है कि मातृ शक्ति को मजबूत कर प्रदेश को विकसित बनाने का जो विजन मुख्यमंत्री ने देखा हैए उस विजन की राह में महतारी वंदन योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है। -फाईल फोटो
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top