अवैध धान परिवहन,16 मामलों में 832.40 क्विंटल धान जब्त

by. चैन सिंह गहने


धमतरी । नगरी।कृषि उपज मंडी समिति और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। नौ दिनों तक चले इस विशेष अभियान में विभिन्न गांवों, दुकानों, राइस मिलों और सीमावर्ती इलाकों से कुल 832.40 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी सतत कार्रवाई मानी जा रही है।

प्रशासन ने साफ किया है कि समर्थन मूल्य प्रणाली को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज़ धान खरीदने, परिवहन करने या भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विश्व प्रताप पटेल खाद्य निरीक्षक नगरी ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी को प्रभावित करने वाले और समर्थन मूल्य का दुरुपयोग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और जहां भी संदेहास्पद परिवहन की सूचना मिल रही है, तुरंत टीम भेजी जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पकड़े गए सभी मामलों में संबंधित व्यक्तियों से नियम के अनुसार पाँच गुना वसूली की जाएगी। वर्तमान में जप्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब धान खरीदी समाप्त होने के बाद सम्पूर्ण प्रकरणों पर वसूली और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दिनवार कार्रवाई का पूरा विवरण


12 नवम्बर 2025 – अमाली और फरसियां में छापेमारी
पहले दिन टीम ने अमाली और फरसियां में कार्रवाई की, जिसमें कुल 27 क्विंटल धान कब्जे में लिया गया।

मोतीलाल देवांगन, अमाली – 12 क्विंटल,उदित नारायण सिन्हा, फरसियां – 15 क्विंटल
14 नवम्बर 2025 – चार जगहों से 50.40 क्विंटल जब्ती
यह दिन सबसे अधिक मामलों वाला रहा।

चुरामणि साहू/मानकलाल साहू – 16.80 क्विंटल
भाऊ राम/फिरंगी राम साहू – 14.80 क्विंटल
मुन्नालाल चन्द्रवंशी/नंदूराम – 12.40 क्विंटल
योगेश कुमार साहू/शंभूलाल – 6.40 क्विंटल
कुल जब्ती – 50.40 क्विंटल

17 नवम्बर 2025 – सूर्या राइस मिल में सबसे बड़ी कार्रवाई
देवपुर स्थित सूर्या राइस मिल से 176 क्विंटल धान जब्त किया गया।
मिल में बड़ी मात्रा में बिना दस्तावेज़ धान संग्रहित पाया गया, जो अभियान की अब तक की सबसे बड़ी एकल जब्ती थी।

18 नवम्बर 2025 – तीन स्थानों से 259 क्विंटल धान
टीम ने सिहावा, बेलरगांव और गट्टासिल्ली में एक साथ दबिश दी।

न्यू पूजा राइस मिल – 105 क्विंटल
भानूराम साहू – 60 क्विंटल
पीयुष ट्रेडर्स – 82 क्विंटल
शिव कुमार कोर्राम/गाड़ाराय – 12 क्विंटल
कुल – 259 क्विंटल

19 नवम्बर 2025 – घुटकेल में बड़े पैमाने पर पकड़
घुटकेल में दो व्यापारियों से भारी मात्रा में अवैध धान मिला।

शिवम ट्रेडर्स – 120 क्विंटल
सीताराम साहू – 106 क्विंटल
कुल – 226 क्विंटल

20 नवम्बर 2025 – कुर्रीडीह और कुकरेल में संयुक्त छापेमारी
अभियान के अंतिम दिन तीन प्रतिष्ठानों से 94 क्विंटल धान जब्त किया गया।

सेवकराम सुंदरदास – 42 क्विंटल
अंबे प्रोविजन स्टोर्स – 20 क्विंटल
चन्द्राकर ट्रेडर्स – 32 क्विंटल
कुल कार्रवाई का परिणाम
कुल मामले – 16
कुल जब्त धान – 832.40 क्विंटल
प्रशासन के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान खरीद-फरोख्त लंबे समय से सक्रिय थी, जिस पर अब प्रभावी अंकुश लगाया गया है। आगे भी ऐसे मामलों पर सतत निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Back To Top