वैदिक पंचाग अनुसार 22 जुलाई से 19 अगस्त तक पड़ेगा सावन सोमवार
रायपुर (News27) 05.07.2024 । श्रावण माह में सोमवार का विशेष महत्व होता है। पूरे माह विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण का महीना इस साल 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। सृष्टि के पालक भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, तब धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में पूरी सृष्टि की कमान भोलेनाथ के हाथ में होती है। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास होता है। ज्योतिष और धार्मिक द्दष्टि से सावन का महीना बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। श्रावण मास में ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एवं जलाभिषेक करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है, इसलिए इस महीने देश भर में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है ।
……………

