12 से अधिक गांवों के लोग की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह
by.रोहित यादव

हिन्दू महासम्मेलन में शामिल बड़ी संख्या लोग ।
सुरजपुर .प्रतापपुर के चन्दोरा मंडल अंतर्गत ग्राम सेमरा खुर्द में भव्य हिंदू सम्मेलन का भव्य रूप से आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों गांव से माताएं, बहने, बच्चे, बड़े, बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l भारत माता एवं प्रभु श्री राम दरबार के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि विफल सिंह एवं गोड़ समाज के प्रमुख व पूर्व सरपंच,मुख्य वक्ता सिद्धिविनायक पांडेय बाल कार्य प्रमुख छ.ग. प्रांत, एवं कार्यक्रम के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l हिंदू सम्मेलन में मुख्य आकर्षण का केंद्र सैला, सुआ, करमा नशा मुक्ति अभियान (नाट्य मंच) रहा l नशा मुक्ति जो की आज समाज में मुख्य रूप से नास का कारण बना हुआ है, जिससे समाज को बुरा प्रभाव एवं कई घरों को उजाड़ रहा है l नशा मुक्ति नाट्य मंच रामराज नापित श्यामलाल रवि एवं उनके टीम द्वारा चलाया गया ल
सामजिक समरसता का संदेश
हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों के बीच सामाजिक समरसता देखने को मिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के दौरान संपूर्ण भारत में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं इनका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता समाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देना है हिंदू सम्मेलन आयोजनों के जरिए पंच परिवर्तन 1,सामाजिक समरसता 2,पर्यावरण संरक्षण 3,कूटम्ब प्रबोधन, 4,नागरिक कर्तव्य बोध 5,स्व आधारित जीवन,जैसे संदेश दिए जा रहे हैं इसी क्रम में चंदौरा मंडल के ग्राम सेमरा खुर्द में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्मेलन में विनायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब हिंदू हैं हिंदू समाज सनातन संस्कृति प्रकृति की पूजा करने वाले हैं अनादि काल से सनातन परंपरा के अनुसार चलने वाले हैं मातृभूमि के संरक्षण और संवर्धन करते आ रहे हैं एवं हिंदू समाज को कई सामाजिक तत्वों द्वारा जाति में बांटने का काम किया जा रहा है लेकिन हिंदू समाज को एक होकर चलने की आवश्यकता है सभी हिंदू सहोदर भाई हैं l विनायक कहां की जैविक खाद के उपयोग के लिए भी आह्वान कर विभिन्न विषयों को रखते हुए सभी हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचने का आवाहन किया इनके साथ गायत्री परिवार से मुख्य अतिथि के रूप में पूजा मिश्रा ने भी जन समुदाय को संबोधित किया ।
यह रहें शामिल
इस कार्यक्रम के अध्यक्षता रामकुमार राजवाड़े ने किया, पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज के प्रमुख जन समाज प्रमुख अयोध्या यादव, रामअंचल तिवारी , लालसाय , बाबूलाल सिंह, धनी रजक ,रामप्रसाद राजवाड़े , किशुन चंद गुप्ता , रामदास , रामलखन पैकरा , इंद्रकुंवर देवांगन , ब्रिज कुमार कोरवा , अजित कुजूर , श्रीराम ग्वाल , केंदा पंडो बैगा , रजन पंडो , प्रकाश यादव , शिवचरण नापित ,एवं राजमन कुशवाहा ,एक मंच पर उपस्थित होकर सामाजिक समरसता का संदेश दिए।कार्यक्रम हिन्दू सम्मेललन के ग्राम प्रमुख समिति के गौतम राजवाड़े ,राजेंद्र यादव , दीपेश तिवारी ,नदेश्वर यादव , नीलकंठ यादव , परमेश्वर राजवाड़े, रमेन्द्र मंडल , भूपेश देवांगन , सतीश यादव, कपिल राजवाड़े एवं जिला,जनपद, ग्राम पंचायतो के जनप्रतिनिधि समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

