रौतिया भवन में हर्षोल्लास के साथ कर्मा पूजन मनाया
कर्मा सरगुजा के आलावा उड़ीसा, झारखंड में मनायें जाने वाला प्रमुख लोकपर्व
जशपुर नगर.जिला मुख्यालय के बिजली टोली स्थित रौतिया भवन में रौतिया समाज के द्वारा शनिवार रात्रि को कर्मा पूजन आयोजित किया गया. जिसमें क्षेत्र के लोग शामिल होकर हर्षोल्लास के साथ कर्मा मनाया . विदित हो कि कर्मा पुजा प्रकृति का उपासना हैं. यह सरगुजा के आलावा उड़ीसा, झारखंड में मनायें जाने वाला प्रमुख लोकपर्व है जिसमें कर्मा पेड़ कि पुजा कि जाती हैं.यह व्रत बहनें अपने भाइयों के सुख – समृद्धि व लम्बी उम्र के लिए करतीं हैं. कुंवारी कन्यायें नहा धोकर बालू लाती हैं उसमें सात दिन पूर्व दिन तय कर ज्वारा धरती हैं. कर्मा पुजा के दिन व्रतीनों द्वारा कर्मा डांगाल को गाड़ा गया . जिसमें समीप व्रतिन कन्यायें तैयार ज्वारा के साथ पूजन स्थल पर आसान ग्रहण कर पुजा शुरू किया . पंडित के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पुजा कराई गई. कर्मा कथा सुनाया गया. इसके पश्चात व्रतिनों ने करम डाल पर पुष्प, फल, दूध अर्पित कर आरती उतरा कर भाइयों कि लम्बी उम्र व सुखमय जीवन कि कामना कि कामना किया. पुजा संपन्न होने के बाद व्रतिनों ने पाव छूकर बड़ो का आशीर्वाद लिया.
प्रसाद वितरण हुआ. रात भर मांदर कि थाप पर कर्मा लोकगीत पर लोग झूमते रहें. सरगुजिया लोग गीत
हाय रे हाय करम राजा गीत कि धुन पर लोग सामूहिक नृत्य किए. सुबह में कर्मा डांगाल को पूजन कर पानी में प्रवाहीत किया गया . इस आयोजन में मुख्य रूप अमित सिंह, शिवनाथ राम, अमृत सिंह, सूरज सिंह, रवि सिंह समेत रौतिया समाज के लोंगो का विशेष योगदान रहा.

