जशपुर नगर। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हीरू राम निकुंज को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया गया हैं। यह दायित्व मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। बता दे कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए निकुंज ने विधायक टिकट की दावेदारी की हैं। उस दौरान उनका समर्थन यूथ कांग्रेस समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव का दायित्व दिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here