
रायपुर (News27) 14-06-2024 । छत्तीसगढ़ के रायपुर के नाम बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड चयन सेमिनार का समापन बीजिंग चाईना में आईईएसओ-2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए छात्रों में रायपुर, छत्तीसगढ़ से मनन सेठिया का चयन हुआ हैं।
कड़े प्रशिक्षण के बाद चुने गए छात्र पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के लिए राजदूत के रूप में काम करेंगे।
निश्चित ही मनन सेठिया की यह उपलब्धि नये छात्रों का ना केवल मार्ग प्रशस्त करेगी बल्कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का साहस मिलेगा और इस तरह के व्यापक सेमिनार, आयोजन में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर सकेंगे
……………………………………

