रौतिया समाज पूर्वी जोन के वार्षिक खेल प्रातियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

सामाजिक समरसता के साथ स्थानीय खेलों मिल राहा बढ़ावा : विजय बिहारी सिंह

जशपुर नगर । अखिल भारतीय रौतिया समाज पूर्वी जोन के तत्वाधान में वार्षिक खेल प्रातियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर। यह प्रातियोगिता इस वर्ष बरगांव में सोमवार से प्रारम्भ होकर मंगलवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय विशिष्ठ आतिथि प्रांतीय अध्यक्ष धनश्याम सिंह ,प्रांतीय सचिव मनबहाल सिंह, सह सचिव विजय बिहारी सिंह (जुरुगुम ) थे। इस अवसर पर सह सचिव विजय बिहारी सिंह ने समाज को संबोधित करते हुए कहा ऐसे आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता के साथ हि स्थानीय खेलों को बढ़ावा देना हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश साय ने कहा रौतिया समाज का सामाजिक कार्यक्रम सूचारु रूप से चल रहा है अतिशीघ्र जिसकी हमें चाहता है वह जल्द प्राप्ति होंगी ।

जिले के आलावा झारखंड से खिलाड़ी हुए शामिल

इस प्रतियोगिता में क्रिकेट , फुडबॉल, बालीबॉल , ,दौड़ , समेत स्थानीय लोकल खेल रस्सा कसी , मटका फोड़ का आयोजन हुआ । जिसमें लोदाम, बड़ाबनई, पोरतेंगा , लोखंडी ,आरा, बरगांव , गम्हरिया , रजौटी जशपुर एवं विशेष आतिथि के तौर पर कटाशारु ( गुमला) मंडल के लोग शामिल हुए। वहीं इस प्रातियोगिता में सैकड़ों खिलाडियों ने हिस्सा लिया । विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। रात्रि में बरगांव में मांदर की थाप में कर्मा नृत्य किया गया।
इस प्रतियोगिता में लखन सिंह लोदाम, ललेश्वर सिंह बरगांव, परमानंद सिंह, मांगलनाथ सिंह आरा, सुखनाथ प्रधान आरा, नंदकिशोर साय रजोटी, भुनेश्वर सिंह, घनश्याम सिंह, अजय सिंह बरगाँव समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top