
रायपुर (News27) 15.10.2024 । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार राठी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के अपराधों में वृद्धि के आरोप निराधार है, राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है, लाॅयन आॅर्डर में कोताही नहीं बरती जाएगी, जो अपराधी है उन पर सख्त कार्यवाही करने हमारी सरकार तत्पर है, ताकि उन कानून को लेकर भय पैदा हो।
राजकुमार राठी ने कहा कि जनता सब समझती है और वे सरकार के साथ हैं। राठी ने कहा कि कवर्धा की घटना पर एसपी को हटाया गया, रायपुर एसपी संतोष सिंह रात में पेट्रोलिंग करते हैं, आईजी द्वारा लगातार अपराध को रोकने बैठके ले रहे हैं, हम चाहते हैं कि पुलिस का हाथ मजबूत और हद्यय मोम की तरह हो, जनता जनार्दन के साथ न्याय करें, इस मुहिम के साथ कोई अपराधी नहीं बचने वाला, हमारी सरकार अपराध के खिलाफ है और लगातार इसके खात्मे के लिए प्रयासरत है।
…………………………….

