
स्पीच आर्ट कार्यशाला का आयोजन, सीए चेतन तारवानी ने बताए अच्छे और बेहतर संवाद के गुर
रायपुर (News27) 02.08.2024 । सुहिणी सोच एवं साहू व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से तीन दिवसीय स्पीच आर्ट शाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षक भाषण देने की कला के बारे में बता रहे हैं। बतौर प्रशिक्षक सीएम चेतन तारवानी ने स्पीच की बारीकियां बताई। जिसमें उन्होंने प्रैक्टिस और श्रोताओं को बांधे रखने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कुछ बोलने से पहले तय कर लें कि आपको किससे संवाद करना है। शुरुआत से ही आपको अपने श्रोताओं को बांधकर रखना है। यही एक अच्छे प्रवक्ता की पहचान है। बोलने की लगातार प्रैक्टिस ही आपको अच्छा स्पीकर बनाती है।
तारवानी ने बताया कि प्रभावी वक्ता बनना सिर्फ स्टेज का डर खत्म करना नहीं होता है। बल्कि प्रभावी रूप से श्रोता तक अपनी बात पहुंचाकर उन्हें साथ लेकर चलना है। दूसरी मुख्य बात है प्रैक्टिस। एक अच्छा प्रवक्ता बनने के लिए लगातार अभ्यास आवश्यक है। जो आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाता है।
——————————–

