अमलेश्वर में आयोजित धार्मिक आयोजन विवादों में घिरा…

रायपुर (News27) 02-06-2024 । अमलेश्वर में आयोजित शिव महापुराण के सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के बोल और कार्यक्रम दोनों विवादों में घिरता दिख रहा है। पं. प्रदीप मिश्रा ने एक प्रेस मीट में कहा है कि हिन्दू चार बच्चे पैदा करें दो परिवार और समाज के लिए दो सनातन धर्म की रक्षा के लिए। श्री मिश्रा के ये बोल विवादों में आ गया है। वहीं भरी नवतपा और भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस आयोजन के आज अंतिम दिवस में भाजपा के नेता गौरीशंकर श्रीवास द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी देकर लिखा है की प्रशासन भरी गर्मी में होने वाले इस आयोजन को तत्काल रोके। उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम में अव्यवस्था के चलते लोगों की जान पर आन पड़ी है। एक बुजुर्ग की मौत होने की खबर के साथ एक बच्ची की भी गर्मी में मौत होने की खबर है। हालंकि न्यूज-27 इन खबरों की पुष्टि नहीं करता और हम राजधानी में इस तरह के आयोजनों का तहेदिल से स्वागत करते हैं परन्तु जिस तरह से जानकार एवं प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया जा रहा है अम्लेश्वर में रोज लाखो लोग कथा के लिय जुट रहे है । कथित रूप से वहां अव्यवस्था का आलम है। पंखे और कूलर की भी व्यवस्था नही की गई है, जबकि करोड़ों रुपए का चंदा भक्तो की ओर से दिया जा रहा है। हालंकि आयोजन का आज अंतिम दिवस है परन्तु लोगों के आस्था से जुड़ें कार्यक्रमों में इस तरह की लापरवाहियों जनहित में नहीं है।
…………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top