अमेलेश्वर में आयोजित शिव महापुराण कथा आयोजन के लिए श्रीमती सीएम आमंत्रित

रायपुर (News27) 25.05.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी को दिनांक 27 मई को होने वाले राजधानी रायपुर स्थित अमलेश्वर में आयोजित शिव महापुराण के लिए सादर आमंत्रित किया गया। श्रीमती कौशल्या देवी से आयोजक मंडल की महिला सदस्यों समेद पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट किया। श्रीमती सीएम ने आयोजक मण्डल से सातों दिन कथा श्रवण करने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान आयोजक पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, बसंत अग्रवाल, मोनू साहू व परिवार क़ी महिलाएं उपस्थित थी ।
…………………

यह भी पढ़ें:-

शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल को शिव महापुराण के लिये किया आमंत्रित

रायपुर (News27) 25.05.2024 । वरिष्ठ नेता व शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल को शिव महापुराण के लिये आमंत्रण पत्र

सौंप कर आमंत्रित किया गया।

वरिष्ठ मंत्री के मौल श्री विहार स्थित निवास पहुचे। चुनावी दौरो से व्यस्तता के बीच मंत्री अग्रवाल ने आयोजकों से मुलाक़ात

करते हुये कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिलाया हैं, साथ विशाल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी हैं।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top