असली पुलिस ने नकली पुलिस कों धर दबोचा, लोगों का डरा कर जेल भेजनें कि दे रहा था धमकी

जमीन विवाद कों सुलझाने व केष समाप्त करने के नाम से 2200 रु. ऐठे

पुजा पाठ कारकर जंगल में किया मारपीट

सोशल मिडिया में छवि खराब कि दिया धमकी

जशपुर नगर. एक पोपट लाल पैसे कमाने के लिए डुबलीकेट पुलिस बनकर शानो शौकत के साथ गांव आया.और लोगों कों डराकर जेल भेजनें कि धमकी दे रहा था. शिकायत के बाद असली पुलिस पहुंची और नकली पुलिस के साथ पांच आरोपियों कों गिरफ्तार कर लिया.मामला गुरुवार कों बगीचा थाना क्षेत्र( महादेवडांड़ ) का हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगा राम उम्र 36 साल निवासी बरियो थाना राजपुर जिला बलरामपुर के परिवार में जमीन संबंधी केश पूर्व से चल रहा है, साथ ही इनके गांव का रहने वाला दोस्त अनिल का भी गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति से जमीन संबंधी केश चल रहा है। इसका दोस्त अनिल के जमीन संबंधी केश का निपटारा के लिए पूर्व में इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी से चर्चा किया था तब इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी ने गंगा राम को कहा कि तुमलोग पूजापाठ कराओगे तो केश जीत जाओगे और कहा कि मेरे संपर्क में एक सिद्ध प्राप्त पुजारी पण्डा है।
इसके कुछ दिन बाद दिनांक 15 अक्टूबर को इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी ने गंगा राम को फोन करके कहा कि – “मैं पुजारी पण्डा के पास आया हूं, तुमलोग यहीं पर आ जाओ” कहने पर गंगा और उसका दोस्त दोनों उसके बुलाये हुये जगह ग्राम महादेवडांड़ थाना बगीचा पर पहुंचे वहां पर इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी और राजू उर्फ विनोद कुमार चौहान अपने लाये कार में बैठाकर अपने घर ग्राम बारोडीह थाना सीतापुर ले गये, वहां पर पहले से पूजारी पण्डा मौजूद था, वहां जाने पर पूजारी इनका नाम, पता और केश के संबंध में पूछने के बाद पूजा पाठ किया और कहा कि यहां पर अपना नाम, पता लिखो। फिर उसके बाद यहां पर पूजापाठ नहीं होगा बाहर सिवान जंगल तरफ जाकर और पूजापाठ करना होगा कहा और गाड़ी में बैठाये और चलने लगे। वे लोग रास्ते में ही गांव से मुर्गा, बकरी को उठाये और जंगल किनारे ले गये। वहां पर बैठते ही कुछ व्यक्ति अचानक आये और गंगा राम एवं उसके दोस्त को मारपीट करते हुये कहने लगे कि – “किसी को मरवाने आये हो कहते हुये उसके साथी को मारपीट करने लगे”, वे लोग मुर्गा, बकरी को जबरन पकड़वाकर मोबाईल से वीडियो बनाने लगे और बोले कि पैसा दो नही तो तुमलोगों का वीडियो वायरल कर देंगें, पब्लिक ऐप में डाल देंगें.

डुबलीकेट पुलिस शानों शौकत के साथ आया

नकली पुलिसवाला टाटा नेक्सन कार क्र. सी.जी. 14 एम.एस. 3264 में आया और पुलिसवाला ने गंगा एवं उसके दोस्त को मुर्गा, बकरा को जबरन पकड़ाकर वीडियो बनाया और कहा कि चलो गाड़ी में बैठो और वाहन में बैठाकर उन्हें राजू उर्फ विनोद चौहान के घर में लेकर आ गया। तत्पष्चात् डायरी में प्रार्थी एवं उसके दोस्त का नाम, पता पूछकर उनका दस्तखत लिया एवं केष समाप्त करने के नाम पर पैसा मांगने लगा और कहा कि पैसा घर से मंगाओ नहीं तो जेल भेज देंगे बोलने पर डर से अपने पास रखे कुल रू. 2200 /- को राजू उर्फ विनोद चौहान को दे दिया, कुछ देर बाद किसी तरह से प्रार्थी उसका साथी पीछा छुड़ाकर वहां से भाग गये।

शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस कों दी सुचना.

जमीन संबंधी केश का निपटारा हेतु पूजा पाठ कराकर मुर्गा, बकरा के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 2200 रू. लूटने के बाद गंगा कों शक हुआ. जिसके बाद पीड़ित ने फोन पर पुलिस कों सुचना दिया.

एस पी ने गिरफ्तारी के लिए किया टीम गठित

पुलिसवाला टाटा नेक्सन कार क्र. सी.जी. 14 एम.एस. 3264 में आया और पुलिसवाला भी प्रार्थी एवं उसके दोस्त को मुर्गा, बकरा को जबरन पकड़ाकर वीडियो बनाया और कहा कि चलो गाड़ी में बैठो और वाहन में बैठाकर उन्हें राजू उर्फ विनोद चौहान के घर में लेकर आ गया। तत्पष्चात् डायरी में प्रार्थी एवं उसके दोस्त का नाम, पता पूछकर उनका दस्तखत लिया एवं केष समाप्त करने के नाम पर पैसा मांगने लगा और कहा कि पैसा घर से मंगाओ नहीं तो जेल भेज देंगे बोलने पर डर से अपने पास रखे कुल रू. 2200 /- को राजू उर्फ विनोद चौहान को दे दिया, कुछ देर बाद किसी तरह से प्रार्थी उसका साथी पीछा छुड़ाकर वहां से भाग गये। प्रार्थी गंगा राम की उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 351(2), 351(3), 115, 3(5), 2024, 205 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों के नाम

राजू उर्फ विनोद कुमार चौहान उम्र 32 साल निवासी गिरहुलडीह बारोडीह थाना सीतापुर जिला सरगुजा।मानेष्वर मरकाम उम्र 52 साल निवासी गिरहुलडीह बारोडीह थाना सीतापुर जिला सरगुजा।इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी उम्र 31 साल निवासी गेरसा पखनापारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा।प्रदीप राम उम्र 46 साल निवासी गिरहुलडीह बारोडीह थाना सीतापुर जिला सरगुजा।किशन कुमार महंत उम्र 44 साल निवासी मरोल थाना बगीचा जिला जशपुर (छ.ग.)।

                             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top