रायपुर.नेहरु युवा केंद्र रायपुर (छ ग ) युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम जिसमे अहिल्दा,चिचिरदा ,पंडरिया ,परसाडीह में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम “स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता” रखी गई है, जिसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता और संस्कारों के महत्व को उजागर करना है। यह कार्यक्रम पूरे भारत में 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान, युवाओं द्वारा ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि परिवार, गाँव, मोहल्ला और शहर की स्वच्छता से समाज और मन में समृद्धि आती है। स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक शांति के लिए भी आवश्यक है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र रायपुर के जिला युवा अधिकारी श्री अर्पित तिवारी के दिशा निर्देश पर किया गया |
इसके साथ ही, स्वामी विवेकानंद युवा संगठन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया और ग्रामीणों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। संगठन के सदस्यों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में *मुंगेश्वर बन्दे, राजेंद्र बन्दे, उपेन्द्र, शनि कुमार, सुग्रीव कुमार यादव ,राहुल यादव ,तुलसी वर्मा ,पोसू वर्मा ,लाला राम पटेल आदि युवाओ *और डोलेश कुमार की विशेष सहभागिता रही। इन सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाई।
अहिल्दा,चिचिरदा ,पंडरिया ,परसाडीह ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाते हुए स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

