आईजी सरगुजा दीपक झा ने साइबर सुरक्षा पर की संवाद

साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने आईजी कलेक्टर डीएफओ को किया सम्मानित

बलरामपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने बलरामपुर जिले में “साइबर सुरक्षा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से जागरूक करना था।

साइबर फ्रॉड से पीड़ित नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिन्होंने ठगी की घटनाओं की रिपोर्ट कर राशि वापस पाई। इससे सभी उपस्थित लोगों में साइबर सतर्कता बढ़ी।

आईजी दीपक कुमार झा ने कहा कि “साइबर अपराधी रोज नए तरीके अपनाते हैं, लेकिन जागरूक नागरिक उन्हें नाकाम कर सकते हैं। किसी भी अनजान कॉल, लिंक, APK फ़ाइल या OTP साझा न करें। ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।”

कलेक्टर बलरामपुर राजेन्द्र कटारा ने कहा कि “साइबर ठगी से बचाव में सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है। मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें और निजी जानकारी साझा न करें।”

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बेंकर ने बताया कि जनता की जागरूकता और रिपोर्टिंग से ही साइबर अपराध पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने “stop-think-take action” के मूल मंत्र पर जोर दिया।

संदेश: “सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक हैं। 1930 पर कॉल करें, cybercrime.gov.in पर शिकायत करें और खुद भी जागरूक बनें — दूसरों को भी जागरूक करें।”

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर द्वारा आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, कलेक्टर बलरामपुर राजेन्द्र कटारा, डीएफओ बलरामपुर आलोक कुमार वाजपेयी को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, थाना प्रभारी बलरामपुर भपेंद्र साहू , निरीक्षक राजेन्द्र यादव, निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत साइबर सेल प्रभारी बलरामपुर, उप निरिक्षक ओम पटेल चौकी प्रभारी गणेशमोड सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top