रायपुर (News27) 19.05.2024 । उपर दिये हेडिंग से च ौक मत जाईये, क्योंकि यह असंभव बिल्कुल नहीं। कोई अचानक आपके बैंक अकाउंट में लाखों क्या अरबों रूपये भेज सकता है, इसलिए समय-समय पर बैंक अकाउंट चेक करते रहना चाहिए, यदि यकीन नहीं आता है उत्तरप्रदेश, भदौही जिले के दुर्गागंज थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव के रहने वाले एक किसान भानु प्रकाश विंद के साथ हुए इस आश्चर्यजनक घटना की जानकारी ले सकते हैं। भानु प्रकाश का सुवियावां के बैंक आॅफ बड़ौदा में अकाउंट है। जो पिछले कई दिनों से बंद था, परन्तु 16 मई के दिन भानु प्रकाश के मोबाईल में जो मैसेज आया वह ना केवल भानु को अपितु बैंक वालों के साथ सभी को चैकाने वाला था। मैसेज में लिखा था कि उसके खाते में 99999495999, 99 रुपये 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये, धनराशि जमा हुई है। इतना धन एक ही दिन में अकाउंट में आने पर बैंक प्रभारी मैनेजर ने तुरंत खाता होल्ड पर रख दिया। अब इतना पैसा कहां से आया? किसने डाले? इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। एक साधारण किसान के खातें में इतने रूपये एक ही बार में एक साथ आने की चर्चा गर्म है। इसलिए समय-समय पर बैंक अकाउंट चेक करते रहने के साथ अरबपति बनने का सपना देखना नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि भले ही ये पैसे अपना ना हो पर अपने बैंक अकाउंट में अरबों रूपये आने का अनुभव आपको कुछ पल की खुशी जरूर दे सकता है।
…………………

