आ गए मानसून के दिन, तापमान हुआ कम, 11 तक राजधानी में और 15 तक पूरे छग में बरसेगा मेघ

रायपुर (News27) 05.06.2024 । छत्तीसगढ़ में माॅनसून आगमन की खुशखबरी है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की गति यथावत बनी रही तो बस्तर में आठ जून और राजधानी रायपुर में दिनांक 11 जून को मानसून पहुंचने के साथ 15 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का मौसम होगा। मानसून आगमन से पूर्व अपने आने की धमक हल्की बारिश व तेज हवाएं से दे रही है तो वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। आने वाले समय में तापमान में और गिरावट की संभावना है। इसी के साथ आने वाले समय में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा, गरज-बरस के साथ छींटें पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। जो माॅनसून में अच्छी बारिश के संकेत माना जा रहा है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top