ईडी की कार्रवाई पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

रायपुर (News27) 02.08.2024 । ईडी के लगातार छापे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक्स में पोस्ट किये जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम श्री साय ने कहा है कि जो अपराधी है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी, किसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। ईडी और अन्य एजेंसियां अपनी कार्रवाई करेगी। राजनीतिक दलों के दिग्गजों को बयान पर सियासत गर्मा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने राममंदिर का निमंत्रण अस्वीकार कर पाप किया है। उन्होंने कहा कि किसी आयोजन में जाना या नहीं जाना अलग बात है परन्तु कांग्रेस ने निमंत्रण को ही अस्वीकार कर दिया। सीएम श्री साय ने स्पष्ट कहा कि जो अपराधी है उन पर एजेंसियों की लगातार कार्रवाई हो रही है, छत्तीसगढ़ में यह कार्रवाई जारी है, किसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। -फाईल फोटो
…………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top