उत्तर नगर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड का किया भ्रमण

रायपुर (News27) 07-06-2024 । रायपुर उत्तर नगर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में विभिन्न समस्याओ और विकास कार्यो का जायजा भी लिया। स्थानीय जनता से संवाद कर समस्याओं को सुना साथ ही समस्या निराकरण को लेकर कर्मचारियों को आदेश भी दिया। 
विधायक पुरंदर मिश्रा ने निगम क्षेत्र के WRS कॉलोनी के अंतर्गत वीरांगना अवंती बाई वार्ड के बूथ न. 1 प्रेमनगर, बूथ न. 2 इंन्द्रानगर भ्रमण किया। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान विधायक ने स्थानीय जनता से संवाद कर समस्याओं को गौर से सुना। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने पानी की समस्या की जानकारी दी। जिस पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन कमिश्नर को फोन करके तुरंत समस्या का निवारण किया, जिससे वार्ड वासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top