एक जून से टी20 वल्र्ड कप का आगाज, भारत वर्सेज पाक मुकाबले का टिकट दर छु रहा आसमान

रायपुर (News27) 18.05.2024 । टी20 वल्र्ड कप का महामुकाबला 01 से 29 जून तक चलने वाला है। जिसमें इस बार 20 टीमें भाग लेंगी। टी20 के शुभारंभ यूएसए और कनाडा के आरंभिक मैच के साथ होगा। सबसे खास बात यह कि टी20 वल्र्ड कप में हर बार की तरह इस बार भी भारत वर्सेज पाकिस्तान के मुकाबलें को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान समेत दुनिया भर के देश भारत-पाक के मैच कों बड़ें इन्ट्रेस्ट के साथ देखते हैं। यह मैच बुकियों के लिए किसी पर्व की तरह साबित होता है तो वहीं क्रिकेट खिलाड़ियों के फैन्स इस करो या मरो, यानी किसी युद्ध की तरह लेते है। दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नब्बे फीसदी टिकट बिक्री के साथ पूरे विश्व कप में सबसे महंगे टिकट इसी मुकाबले के हैं, जिसका शुल्क 2,29,625 रुपये यानी 2750 डॉलर है। ये टिकट क्लब कॉर्नर स्टैंड के हैं, जबकि ओमान-स्काॅटलैंड मैच का टिकट महज छह डाॅलर यानी मात्र तीन सौ तैंतीस रूपये का है। भारत-पाक का यह महामुकाबला नौ जून को न्यूयार्क स्थित नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना तय है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top