एक ही परिवार के आठ लोगों की नृशंस हत्या कर नवविवाहित आरोपी स्वयं फांसी पर झूला

रायपुर (News27) 29.05.2024 । मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। छिंदवाड़ा जिले में एक आदिवासी परिवार में 8-10 लोगों की सामूहिक हत्या परिवार के मुखिया ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी है। इसके बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रात्रि 2 से 3 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में शोक व्याप्त हो गया है। ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहित दुल्हे के सिर पर खुन सवार हो गया और उसने अपने ही परिवारवालों को एक-एक करके सामूहिक रूप से मौत के घाट उतार दिया। घटना से सभी हतप्रभ हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी की शादी बीते 21 मई को हुई थी और सबसे पहले उसने पत्नी को ही मौत के घाट उतारा फिर 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजी, 4 एवं डेढ़ वर्षीय दो भतीजियों को कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया । पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है तथा पूरे गांव को सील कर दिया गया है। अभी तक हत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top