रायपुर (News27)13.02.2024 । आईपीएस-2024 के सम्मेलन का आयोजन 15 फरवरी तक एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से किया गया है, तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन एनटीपीसी के सीएमडी गुरदिप सिंह किए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्शन घनश्याम प्रसाद शामिल हुए। इस कार्यक्रम का वर्चुअल मोड पर शुभारंभ केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह ने किया।
बता दें हर साल एनटीपीसी की ओर से यह आयोजन अलग-अलग थीम के साथ किया जाता है। दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एनटीपीसी लिमिटेड ने 13 से 15 फरवरी 2024 तक भारतीय विद्युत स्टेशन प्रचालन व अनुरक्षण, आईपीएस-2024 का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनटीपीसी की पहली इकाई की 13 फरवरी 1982 की कमीशनिंग वर्षगांठ मनाने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। तब से, एनटीपीसी समूह ने भारत में 90 से अधिक साइटों पर लगभग 74 गीगावॉट (संयुक्त उद्यमों सहित) तक विस्तार किया है, जिसमें थर्मल, गैस, हाइड्रो और नवीकरणीय ऊर्जा शामिल है।
इस कार्यक्रम में बिजली मंत्रालय, सीईए, सीईआरसी, एनटीपीसी और अन्य संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऊर्जा विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, निर्माताओं, सेवा प्रदाताओं और इंजीनियरों के पास सम्मेलन में विकासशील प्रौद्योगिकियों, क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और संचालन और रखरखाव के साथ अपने अनुभवों के बारे में ज्ञान का आदान-प्रदान करने का एक शानदार अवसर है। भारत और अन्य देशों के लगभग 75 विक्रेताओं के अलावा, लगभग 700 प्रतिभागियों के सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। टेक्नोगैलेक्सी में लगभग चौवालीस निर्माताओं के विकासाधीन सामान शामिल होंगे।
———————–

