कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार लू अलर्ट जारी


रायपुर (News27) 03.05.2024 । उमस व गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और इजाफा के गुजांईश है। राजनांदगांव, कांकेर, रायगढ़, जांजगीर में लू अलर्ट जारी कर दिया गया है। सबसे अधिक तापमान रायगढ़ जिले में 42.6 तथा सबसे कम बलरामपुर में तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किए गए हैं, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों गर्मी के दिनों के अनुकूल तापमान चरम पर हैं। रायपुर में भी लू की संभावनाएं हैं परन्तु यह कम दिनों के लिए हो सकते है। लगातार बढ़ते गर्मी की वजह से लू से बचने के सभी उपाय करना आवश्यक है। कुछ जिलों में बदली व बारिश की संभावनाएं है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छंटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
शहर अधिकतम तापमान
रायपुर 41.4 डिग्री
रायपुर, माना 40.5 डिग्री
बिलासपुर 40.4 डिग्री
अंबिकापुर 37.8 डिग्री
पेंड्रा 37.8 डिग्री
जगदलपुर 39.4 डिग्री
राजनांदगांव 42 डिग्री
दुर्ग 42.4
…………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top