कल्याण आश्रम अस्पताल के पूर्ण कालीन कार्यकर्ता सनिया राम नही रहें

जशपुरनगर। जगदेव राम कल्याण आश्रम अस्पताल के पूर्ण कालीन कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सनिया राम(70) नही रहें। उनका निधन सारुडीह निवास में शनिवार को सुबह आठ बजे हुआ। आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास ग्राम भुड़केला में किया गया। उन्होंने आश्रम अस्पताल में कम्पाउंडर के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं।वे बीच में स्वास्थ्यगत कारणों से सेवा मुक्त हो गए थे। वह अपने पीछे चार बेटे एक बेटी ,पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनको आश्रम परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दुख व्यक्त किया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल हैं ।वे अभी कल्याण आश्रम अस्पताल में कार्यरत भवेश कुमार के पिता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top