
रायपुर (News27) 28.08.2024 । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भिलाई-3 में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करते ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जिस तरह से लाठीचार्ज किया है वह दमन की कार्रवाई है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन सबका अधिकार है और ऐसे प्रदर्शन से सत्तारूढ़ भाजपा को विचलित होकर ग़ैरलोकतांत्रिक क़दम नहीं उठाना चाहिए.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भिलाई-3 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में बजरंग दल के गुंडा तत्वों ने जिस तरह से सेंध लगाई वह चिंता की बात है। सुरक्षा में गंभीर सेंध पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर कांग्रेस की ओर से धरना दिया गया था और थाने में जाकर पुलिस को ज्ञापन देना था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मीडिया की ओर से वीडियो से स्पष्ट है कि शांतिपूर्ण ढंग से नारे लगाते जा रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बेवजह ही लाठीचार्ज किया है। कुछ कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को तो पुलिस द्वारा घेरकर पीटा गया है. कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग करना भी भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. वह लाठीचार्ज करके अपनी नाकामी छिपाना चाहती है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस झीरम के हमले में अपने वरिष्ठ नेताओं को गंवा चुकी है. वह भी भाजपा सरकार में हुआ था और सुरक्षा व्यवस्था में खामी की वजह से ही हुआ था. इसलिए अब कांग्रेस सचेत है और अपने किसी भी नेता की सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं करेगी. अगर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालों और बेवजह लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ समुचित कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस फिर से विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
——————————————————————————————–

भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज की निंदा
भाजपा सरकार अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो चुकी है :कांग्रेस
रायपुर (News27) 28.08.2024 । राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
भाजपा सरकार अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो चुकी है। भाजपा सरकार के पुलिस का आतातायी चेहरा सर्वथा अस्वीकार्य है। सरकार अपनी राजनैतिक मर्यादा का उल्लंघन कर रही। प्रदेश के राजनैतिक वातावरण को दूषित करने की कोशिश कर रही है।
पहले तो पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोक कर अभद्रता की जाती है। कार्यवाही की मांग पर लाठीचार्ज किया जाता है यह सरकार अपनी विदाई का मार्ग स्वयं तैयार कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे।
भाजपा के अनुषांगिक संगठन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता दादागिरी किये थे, सड़क जाम करके उपद्रव मचा रहे थे, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ, उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ बदतमीजी कर रहे थे। पुलिस उन पर कार्यवाही करने के बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।
सरकार सोचती है कि लाठियां चलवाकर वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दबा लेगी तो सरकार मुगालते में है।
जितना अत्याचार करेंगे हमारा हौसला उतना मजबूत होगा। कांग्रेस की आक्रामकता से हमारे द्वारा लगातार चलाये जा रहे आंदोलनों से सरकार डर गयी है, घबरा गयी है। वह बर्बरता पर उतर गयी है। हम सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगे। हम इनके लाठियों, गोलियों से डरने वाले नहीं है।
पुलिस चोरी ऊपर से सीनाजोरी कर रही एक तो पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला होता है, दूसरा हमारे पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही।
चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर के खिलाफ झूठा एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस की सह पर भाजयुमो प्रदर्शन करता है, पहले खुद अभद्रता करते है बाद में दबाव बनाते है।
भाजपा और सरकार अपने अराजक कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाये अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश, सारिक रईस खान उपस्थित थे।
————————————————————————————————–

कांग्रेस सरकार के दौरान गांजा और अन्य नशीली वस्तुओं को रोकने मजबूती से कार्यवाही हुआ, रोक लगी थी
रायपुर (News27) 28.08.2024 । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वीकार किया है कि प्रदेश में गांजा बिक रही है, राष्ट्रीय औषत से कई गुना ज्यादा छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार पनप रहा है, इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा की सरकार, प्रदेश में गांजा एवं अन्य नशीली वस्तुओं को रोकने में असफल हो गई है और इन्हीं नशीली वस्तुओं के कारण आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के बाद नशीली वस्तुओं को रोकने में असफल राज्य के गृह मंत्री को पद से हटा देना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान गांजा एवं अन्य नशीली वस्तुओं को लेकर ठोस एवं मजबूती से कार्यवाही हुआ था, जिसके कारण नशीली वस्तुओं पर कड़ाई से रोक लगी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में गांजा की एक पत्ती मिलने पर डीजीपी के ऊपर भी कार्यवाही करने की चेतावनी दिए थे। भाजपा सरकार के 8 महीने में प्रदेश में नशीली वस्तुओं के तस्करी की घटनाएं बढ़ी है। गली-गली में गांजा, ड्रग्स, सूखा नशा, मादक पाउडर, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाई जो डॉक्टर की पर्ची के बिना नही दिया जाता, उसकी बेधड़क बिक्री हो रही है। हाइवे, सड़क किनारे नशाखोरी हो रहा है, जिसे रोकने में सरकार असफल हो गई है।
——————————————————————————————————————————————————

