कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया को लूटने का काम किया : बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर कहा

रायपुर (News27) 30.06.2024 । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में भाग लेने के बाद शनिवार को वापस रायपुर पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जितनी चाहे उतनी समीक्षा कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ भाजपा का था, है और रहेगा यहां की जनता भाजपा के साथ है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को हमेशा लूटने का काम किया है यहां के लोगों का दोहन और शोषण किया है।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लोगों को जातिवाद में बांटकर लोगों के साथ अन्याय किया है। आने वाले समय में कांग्रेस की हालत बद से बदतर हो जाएगी।

——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top