रायपुर (News27) 18.05.2024 । पांच माह की भाजपा सरकार वसूली के लिये व्यापारियों को धमका रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा राज के पांच माह में ही अवैध वसूली से व्यापार और उद्योग जगत के लोग परेशान हो गये है। बिल्डर, जमीन व्यापारी, राईस मिलर, छोटे-बड़े व्यवसायी सभी भाजपा सरकार की भयादोहन वाली नीति से परेशान हो गये है। कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला ‘‘रियल स्टेट सेक्टर’ भाजपा सरकार की वूसली वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ में बर्बाद होना शुरू हो गया है। छोटे-छोटे जमीन कारोबारियों को धमका कर वसूली किया जा रहा है, जो व्यापारी चढ़ावा देने में असमर्थ है उसके जमीनो का खसरा लॉक करवाया जा रहा है ताकि खरीदी-बिक्री रोक दिया जाये। वर्षो पहले जो लोग प्लाट खरीद चुके है उनके डीपीसी को वाऊन्ड्री वॉल को तोड़ने बुलडोजर भेजा जा रहा है। ऐसा इसलिये किया जा रहा ताकि भयादोहन किया जा सके और भाजपा से जुड़े लोग ही भूमि का व्यापार अनाप-शनाप भाव में कर सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पांच महीने में व्यापारियों को धमकाने, जीएसटी के छापे मरवाये जा रहे उनसे सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। छोटे-छोटे व्यापारियों तक के यहां जीएसटी के छापे मार कर परेशान किया जा रहा है। राज्य का व्यापारिक माहौल खराब हो चुका है। प्रदेश में व्यापारी व्यवसाय करने निवेश करने में डर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राईस मिलरो को प्रोत्साहन राशि देनेके पूर्ववर्ती सरकार के निर्णय पर सवाल खड़ा करने वाली भाजपा के राज में मिलरों से प्रोत्साहन राशि के बदले 30 रू. प्रति टन की वसूली हो रही है। जानकार और भुक्तभोगी यह बताते है कि नान में चावल नहीं जमा करने पर प्रति क्विंटल 2700 रू. लेकर जमा की रसीद दे दी जाती है। संगठित रूप से वसूली का पूरा गिरोह सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। इस मामले की जांच में ईडी और ईओडब्ल्यू क्यों नहीं करती है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की वसूली वाली नीति के कारण राज्य में पांच महीने में रेत के दाम तीन गुना तक बढ़ गये है। 7000 रू प्रति हाईवा आने वाली रेत 21000 से 24000 रू. हाईवा आ रही है। सीमेंट के दाम भी विष्णु भोग के कारण 30 से 50 रू. बढ़ गये है। पांच महीने में ही सरकार का भ्रष्टाचार सड़कों पर दिखने लगा है। ट्रक वाले ट्रांसपोर्टर वसूली से परेशान है। दूसरे राज्यों से आने वाली माल वाहन छत्तीसगढ़ समान लाने का अतिरिक्त भाड़ा इसलिये ज्यादा मांगती है क्योंकि छत्तीसगढ़ में आरटीओ का खर्चा बहुत ज्यादा है। राज्य में सरकार नहीं वसूली का पूरा गिरोह चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-
साय सरकार किसानों को 3100 रु. एकमुश्त देने के वादा को पूरा करने में असफल उड़ीसा में जाकर झूठ बोल रहे : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर (News27) 18.05.2024 । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं के झूठ और प्रोपोगण्डा को छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई और लोकसभा चुनाव में भाजपा के झूठ के खिलाफ जनता ने मतदान किया है। छत्तीसगढ़ राज्य के बगल में उड़ीसा राज्य है और उड़ीसा के नागरिकों का छत्तीसगढ़ आना-जाना है। उड़ीसा के नागरिक भी साय सरकार के वादा खिलाफी के चरित्र को जानते और समझते हैं। विष्णु साय उड़ीसा में जहां भी जाकर सभा लेंगे झूठ बोलेंगे इसका लाभ कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों को मिलेगा और भाजपा के प्रत्याशी की करारी हार होगी।
प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को डूबने के बाद भाजपा नेता उड़ीसा में भाजपा की नैया डुबाने पहुंचे हैं। इनके पास मोदी सरकार के उपलब्धि के नाम से नफरत की बयान के अलावा कुछ भी नहीं है। मोदी के गारंटी और विष्णु का सुशासन छत्तीसगढ़ में फेल हो गया। देश की जनता ने खासकर उड़ीसा के युवाओं ने देखा है कैसे मोदी की सरकार उनको धोखा दिया है।
—————————-
यह भी पढ़ें:-
सीएसआर फंड पर उद्योग प्रभावित जनता का अधिकार उनके विकास पर हो खर्च- धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर (News27) 18.05.2024 । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सीएसआर फंड में गड़बड़ियां करने के लिए उसे अपने प्रभाव में खर्च करने की बात कर रही है सीएसआर फंड में पहला अधिकार जहां पर उद्योग लगा है वही की जनता का है. यह फंड उनके बेहतरी के लिए खर्च होना चाहिए. प्रभावित क्षेत्र के विकास, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार, पर्यावरण और उद्योग से हो रहे प्रदूषण के बचाव की दिशा में खर्च करने का नियम है उद्योग वहां पर लोगो की बेहतरी के लिये काम कर रहे है या नही यह देखने का उसको सुनिश्चित करने का काम राज्य सरकार का है। यदि सीएसआर फंड का उपयोग का अधिकार राज्य सरकार के हाथ मे चला गया तो सत्ता रूढ़ दल के प्रभावशाली नेता अपने क्षेत्र में उसका उपयोग करेंगे उद्योग के क्षेत्र की जनता के अधिकारों का हनन होगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को पहले अपने केंद्र सरकार से पीएम केयर फंड में राज्य से जमा की गई सीएसआर फंड का हिसाब किताब मांगना चाहिए. पीएम केयर फंड में जमा सीएसआर फंड को किस मद में खर्च किया गया है? पीएम केयर फंड से राज्य को कितना मदद मिला? प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब केंद्र की भाजपा सरकार मनमानी तरीके से सीएसआर फंड को पीएम केयर फंड में जमा करवा रही थी. तब राज्य सरकार ने इसका विरोध किया था उस दौरान भाजपा के सांसद केंद्र सरकार के पक्ष में खड़ा होकर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हो रहे अन्याय पर मौन थे. आज भाजपा की सरकार किस मुंह से केंद्र सरकार से सीएसआर फंड का अधिकार मांग रही है और राज्य सरकार के प्रभाव में उसे खर्च करने की बात कह रही है। ——————————-

