राहुल तेजवानी होंगे मास्टर ट्रेनर
BY। अविनाश वाधवा
तिल्दा। छत्तीसगढ़ में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान को प्रभावी बनाने कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में कल दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन तिल्दा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
कार्यशाला में रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी एवं प्रशिक्षण समिति के प्रमुख, कांग्रेस संचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व करेंगे। संगठन ने SIR प्रक्रिया को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशस्तरीय मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की है।
राहुल तेजवानी को मिली प्रमुख जिम्मेदारी
बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए SIR नियंत्रण कक्ष का दायित्व राहुल तेजवानी को सौंपा गया है। प्रशिक्षक के रूप में वे आज बीएलए, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रमुख और बूथ अध्यक्षों को SIR की पूरी प्रक्रिया पर प्रशिक्षण देंगे।
कांग्रेस का कहना है कि अभियान के दौरान किसी भी मतदाता का नाम बिना कारण सूची से न कटे, इसके लिए बूथ स्तर पर सतर्कता आवश्यक है।
SIR की प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
समय सीमा बढ़ाने की मांग
कार्यशाला की तैयारी के दौरान शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में धान खरीदी का समय चल रहा है, जिसमें किसान अत्यधिक व्यस्त हैं। ऐसे में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है।
इसलिए उन्होंने SIR प्रक्रिया की समय सीमा तीन महीने बढ़ाने की मांग दोहराई है।

