
4जून को रिजल्ट आने पर कांग्रेसगठबंधन की सरकार बनेगी
- रायपुर (News27) 03-06-2024 । कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेगे2004मे भी एग्जिट पोल के नतीजो मे अटल सरकार बन रही थी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे । 4जून को मोदी सरकार का अंत होगा देश मे खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा। आम आदमी की सरकार बनेगी उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत, भ्रष्टाचार मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश 10 साल से तानाशाही सोच और मनमानी करने वाली सरकार को बर्दाश्त कर रही थी, जनता को अब अवसर मिला तो तानाशाही खत्म करने के लिए मतदान किए हैं। देश में हर वर्ग मोदी सरकार की कुनीतियां से परेशान हुआ है। भाजपा संगठन के भीतर भी मोदी और शाह की तानाशाही के खिलाफ आक्रोश है भाजपा के नेता भी छह चरण के चुनाव के पश्चात खुश हुए हैं कि केंद्र की तानाशाही सरकार के समापन हो रहा है देश मोदी-शाह के दमनकारी नीति से आजाद हो रहा है। साथ ही भाजपा भी मोदी शाह की दादागिरी और तानाशाही से मुक्त हो रहा है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 4 जून को देशभर में एक और दिवाली मनाई जाएगी। जब तानाशाह की हार होगी और आम जनता का राज आएगा, लोकतंत्र प्रभावित होगा संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण सुरक्षित होगा युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सालाना 1 लाख रु खाता में मिलेगा। महंगाई कम होगा और यह देश के लिए दीपावली के दिन से कम नहीं होगा।
———–
यह भी पढ़ें:-

भगवान जनता के ऊपर अत्याचार करने वालों के खिलाफ भाजपा कुछ भी कर ले बिदाई सुनिश्चित
- रायपुर (News27) 03-06-2024 । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान जनता के ऊपर अत्याचार करने वालों के खिलाफ रही है भाजपा कुछ भी कर ले मोदी सरकार की विदाई सुनिश्चित हो गई है।हवन पूजन करने से भाजपा नेताओं के मन में बैठी नफरत और कटुता का नाश होगा। भाजपा नेताओं को ईश्वर सद्बुद्धि दें मानसिक शांति प्रदान करे। मोदी सरकार 10 साल में जनता के हित में काम किया होता तो भाजपा नेताओं को भगवान के शरण में जाकर 400 सीट देने की प्रार्थना करने की जरूरत नहीं पड़ती। 4जून को भाजपा सरकार की विदाई सुनिश्चित हो चुकी है। 4 जून को नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री हो जाएंगे।देश की जनता को मोदी सरकार के कुशासन और अराजकता से मुक्ति मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने मोदी सरकार की असफलताओं पर पर्दा करने के लिए चुनावी मंचों के माध्यम से खूब नफरत का जहर फैलाये हैं। हिंदू मुस्लिम मटन मछली मंगलसूत्र मुजरा पाकिस्तान पहुंच गए लेकिन मोदी सरकार की एक उपलब्धि नहीं बता पाये । देश का हर घर मोदी निर्मित महंगाई के प्रकोप से पीड़ित है युवाओं के चेहरा में बेरोजगारी की झलक साफ-साफ दिख रही है किसान हताश और परेशान है व्यापारी वर्ग नाराज है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रही है और मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता जनता का उपहास उड़ाते रहे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटे जीतेगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है 4 जून को नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री होंगे और देश एक बार फिर 2014 की तरह चलेगा हर हाथ में काम होगा हर चेहरे में खुशियां होगी। लोगों को मूलभूत की सुविधा मिलेगी कांग्रेस जनता से किये हर वादे को पूरा करेगी।
- ————

