कांग्रेस समाचार – भाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ में भी वंचित वर्ग का आरक्षण भाजपा ने रोका है

रायपुर  (News27) 22.08.2024 । भाजपा की केंद्र सरकार किसी ने किसी प्रकार से वंचित वर्गों का आरक्षण समाप्त करवाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देशभर के अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी वर्ग के लोगों को इस बात की आशंका है कि उनके आरक्षण को बाधित करने वर्ग भेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। कोटा में कोटा भाजपा की साजिश है। देश भर के वंचित वर्ग के लोग मुखरता से भाजपा के साजिश के विरोध में सामने आये। आरक्षण पर आंच कदापि भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक चरित्र देश विरोधी है, संविधान विरोधी है, आरक्षण विरोधी है। क्रीमी लेयर के नाम पर आरक्षण को खत्म करने की एक बार फिर से साजिश भाजपा के इशारे में रची गई है। भाजपा के बांटने और काटने की नीति के तहत ही आरक्षित तबके के भीतर वर्गीकरण करके भेद पैदा करने की साजिश है, संविधान की मूल भावना के विपरीत आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से केंद्र में आई है तब से आरक्षित वर्ग के हितों के खिलाफ़ फ़ैसले आ रहे हैं। भाजपा की सरकार है जानबूझकर न्यायलय में आरक्षित वर्गों का पक्ष नहीं रखती है। पहले तो सरकारी उपक्रमों के अंधाधुंध निजीकरण करके आरक्षित वर्ग के युवाओं का सरकारी नौकरी का अधिकार बेच दिया गया, अब बांकी बचे अधिकारों में भी क्रीमी लेयर का भेद?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खास तौर पर भाजपा शासित राज्य और केंद्र के द्वारा लगातार आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। हाल ही में मोदी सरकार के द्वारा केंद्रीय सचिवालय में डायरेक्टर और अवर सचिव के पदों पर आरक्षण को दरकिनार कर लैटरल एंट्री का जो षड्यंत्र रचा था उसे कांग्रेस के दबाव में वापस लेना पड़ा। हाल ही मे उत्तर प्रदेश में जो 69000 शिक्षकों की भर्ती के जो परिणाम आए थे उसमें 27 परसेंट ओबीसी में से केवल 4 प्रतिशत को ही नियुक्ति मिली, इसी तरह से एससी और एसटी वर्ग के साथ भाजपा सरकार ने अन्याय किया था जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निरस्त करके भाजपा सरकार के षड़यंत्र को उजागर किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वंचित वर्गो के आरक्षण की विरोधी है उसे जब-जब अवसर मिलता है वह आरक्षण को समाप्त करने का षड़यंत्र करती है। कांग्रेस के भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के सर्व समाज के लिये उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था किया था इसके लिये विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक सर्व सम्मति से पारित करवाया था जिसमें अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिये 32 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के गरीबों के लिये 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। भाजपा ने इस आरक्षण विधेयक को 17 महीने राजभवन में रोकवा कर रखा है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, आरक्षण विधेयक को राजभवन में रोके रहने का कोई कारण नहीं है। भाजपा यदि आरक्षित वर्ग को उनका हक देना चाहती तो अभी तक वंचित वर्गों को उनका आरक्षण का अधिकार मिलना शुरू हो गया होता।

यह भी पढ़ें:-

भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही इसीलिये सीबीआई का राग अलाप रहे-कांग्रेस

गृहमंत्री को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं

रायपुर  (News27) 22.08.2024 । महादेव एप्प मामले की जांच सीबीआई से करवाने की गृहमंत्री के घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा का नया राजनैतिक प्रोपोगंडा है। गृहमंत्री द्वारा महादेव एप्प मामले की सीबीआई जांच की बात करना यह भी बताता है कि गृह मंत्री को राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है। जिस विभाग के वे मुखिया है उनको उसी विभाग पर भरोसा नहीं है। जिस प्रकार से राज्य में अपराध बढ़े है तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर हुई है 8 माह में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है उससे गृहमंत्री को भी समझ आने लगा है कि उनकी पुलिस नाकाबिल है इसीलिये वे सीबीआई जांच की बात करते है। गृहमंत्री सीबीआई जांच की बात करके अपनी सरकार की अक्षमता को छुपा नहीं कसते। अपराध रोकना पुलिस का मूल काम है। राज्य सरकार की पुलिस इसमें फेल साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले ईडी ने जांच किया, ईओडब्ल्यू ने जांच किया। अब गृहमंत्री सीबीआई जांच की बयानबाजी यह बताती है कि भाजपा सरकार इस मामले में सिर्फ अवसरवादी राजनीति कर रही है। ईडी ने चार साल जांच किया, 8 माह से ईओडब्ल्यू जांच कर रही, अब सीबीआई जांच की बात कर रहे। भाजपा सरकार में बैठे हुये लोग महादेव एप्प के हित चिंतक है और इसमें उनकी सहभागिता है इसीलिये जांच की बात कर भ्रम फैलाकर बलौदाबाजार की घटना की सीबीआई जांच की मांग सतनामी समाज कर रहा है। मुख्यमंत्री इस मामले की सीबीआई जांच की घोषणा करे।

यह भी पढ़ें:-

नक्सल मामले में राज्य के गृह मंत्री असफल इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री बैठक लेने आ रहे

भाजपा सरकार 8 महीने में नक्सल मामले में कोई ठोस नीति नहीं बन पाई

रायपुर  (News27) 22.08.2024 । प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नक्सल मामले में राज्य के गृह मंत्री असफल हैं इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री बैठक लेने आ रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री कभी कहते हैं कि नक्सलियों से फोन पर चर्चा करेंगे कभी नक्सलियों से आन लाईन सुझाव मांगते हैं। गृहमंत्री को समझ नही आ रहा है कि नक्सलवाद को खत्म करने कैसे योजनाबद्ध काम करे? सरकार के ढुल मूल रवैया के चलते ही नक्सली एक बार फिर पैर पसार रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सली आतंक बढ़ा है। 8 महीने में सरकार नक्सलवाद को लेकर कोई ठोस नीति या योजना नहीं बना पायी। नक्सली हमले में निर्दोष लोगों की जाने जा रही है जवान शहीद हो रहे हैं। नक्सलवाद खत्म करने के मोर्चे पर पूरी तरीका से सरकार विफल हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास विकास और सुरक्षा के नीति पर काम किया गया था।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल खोले गए स्वास्थ्य रोजगार की सुविधा दी गई जिसका परिणाम है कि नक्सली भागने को मजबूर हुए थे 8 महीने में भाजपा की सरकार में नक्सली फिर वापस आ रहे हैं यह सरकार की नाकामी है।

यह भी पढ़ें:-

आदिवासी बेटियों की अस्मिता को नहीं बचा पा रहे हैं आदिवासी मुख्यमंत्री

रायपुर/21 अगस्त 2024। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बढ़ती महिला अपराधों पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कुशासन के सरकार में रक्षाबंधन की पवित्र दिन भी बहनें सुरक्षित नहीं है रायगढ़ में राखी बांधने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पूरी मानव जाति को शर्मसार करने वाली घटना है इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह सिद्ध करता है कि प्रदेश में कानून का डर अपराधियों के दिलों दिमाग में रति भर भी नहीं है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की 8 महीना की सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध के 2000 से अधिक मामलें दर्ज हुये है। लगभग 170 से अधिक गैंगरेप और 500 से अधिक बलात्कार की घटनाएं घटी है। आदिवासी मुख्यमंत्री होकर भी आदिवासी महिला की अस्मिता को बचाने में नाकाम रहे हैं लगातार आदिवासी महिलाओं की अस्मिता को लूटा जा रहा है तो तभी आदिवासी महिलाओं को गोली से भूना जा रहा है।

वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में डबल इंजन की सरकार में महिला अपराध की लगातार बढ़ती घटना ने सरकार की पोल खोल रखी है लगातार बेटियों के साथ गैंगरेप बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है साय सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है आज बेटियां ना घर में सुरक्षित है और ना ही बाहर सुरक्षित है आज छत्तीसगढ़ की स्थिति को देखकर के अन्य राज्य से महिलाएं छत्तीसगढ़ आने से डर रही है। प्रत्येक दिन महिलाओं के साथ बढ़ती अपराध की घटनाएं से माता-पिता अपनी बच्चियों को लेकर चिंतित रहते हैं इसीलिए गांव में अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर के बेटियों को स्कूल भेजना भी बंद कर रहे हैं।

  • सभी फाईल फोटो

—————————————————————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top