
23 अगस्त को हो रही है रीलिज
रायपुर (News27) 21.08.2024 । राधेश्याम प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत गंगासागर पंडा कृत काॅमेडी और रोमांस से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म जवानी जिंदाबाद दिनांक 23 अगस्त, शुक्रवार को सिनेमाघरों में भव्य रूप से रीलिज हो रही है। फिल्म के निर्देशक गंगासागर पंडा इससे पहले वैदेही जैसे ब्लाॅकबस्टर फिल्म दे चुके हैं, जिसके बाद यह उनकी दूसरी प्रस्तुति है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ समाज में युवाओं को संदेश देने का प्रयास किया गया है कि युवा के लिए करने के लिए बहुत कुछ है, जरूरत है तो खुद की प्रतिभा को पहचानने, उसे तरसाने और लोगों के सामने लाने की है। आजकल एजूकेशन पर यूथ का फोकस कम रहता है, नशे के चंगुल में फंसते युवा अक्सर रास्ता भटक जाते हैं, तो वहीं कुछ युवा संसाधन कम होने के बावजूद बहुत कुछ कर दिखाते हैं। इस फिल्म में दोनों तरह की साइकोलाॅजी को दिखाया गया है। फिल्म में आकाश सोनी, लक्षित झांझी, ज्योत्सना ताम्रकार, सुमन पटनायक मुख्य कलाकार हैं। इसके अलावा पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, संजय महानंद, हर्षवर्धन पटनायक, प्रोजेक्ट हेड पूरन किरी, विलेन लवनीत सिंह, अंजली चैहान भी दिखाई देगें। फिल्म में नये कटेंट और एक्सपेरीमेंट किया गया है, इसलिए काॅमेडी जाॅनर को चुना गया है और हंसते-हंसाते हुए लाॅजिक मैसेज देने का प्रयास किया गया है।
………………..

